इतना करीब हो मेरे बिना छुए भी महसूस करते हैं
दूर ही सही पर रूह से रूह का एहसास है
तुम्हारी आवाज़ मेरे कानों में हमेशा गूंजती है मानो जैसे मेरे पास ही हो
जो तुमसे है वो किसी और से नहीं
तुम मेरे जीवन का खालीपन भर रहे हो,
तुम मेरी ज़रूरत या चाह नहीं हो, तुम मेरी मोहब्बत हो
खुदा से मेरी दुआओं का असर हो जो बरसों से मांगी थीSofiya Nathani
Comments
Post a Comment