Posts

Showing posts from June, 2026
 वक्त का क्या है? ये नहीं रुकता, जैसे समंदर की लहर दो कीनारो पे नहीं रुकती गुज़रता है मानो बहती हवा का झोंका ना बादशा का रहा ना रंक  वक्त के साथ बदलता कुछ नहीं  लोग बदलते हैं, जीने का तरीका बदलता है इंसान जीने लगता है उसी दर्द के साथ ख़ुशियाँ आती हैं पल भर के लिए फिर वही दिन वही रात  हम जीने लगते हैं उसी वक्त के साथ जो कभी रुकता नहीं Sofiya
  Angel - heart break? Girl - Yes Angel - Did it make sound? Girl - yes, a loud but inside me to hear Angel - painful? Girl - unbearable but can't show on the surface as I have lot to handle Angel - Trust break? Girl - yes Angle - How much did you trust? Girl - more than myself for the love I gave and walked along the invisible string Angel - Did the string break? Girl - yes, I fell down to the reality Angel - How do you feel now? Girl - lonely and painful. The little girl inside me wants to cry but can't  Angel - Why? Girl - she has people around who won't understand her and shame her.  Angel - Do you love the little girl? Girl - yes because she is the real me. I want to protect her. Angel - God loves you the most and He will protect you ❤️  Sofiya 
  In the darkest of my life stood a wonderful man, Through his light like the moon in the dark nights  Watching and guiding me, but I was still counting stones  Never knew he would be waiting patiently for me to heal, Though himself in pains too, Making me smile in my lowest days, which I thought was lost, Helped me understand my self worth. Sofiya
 वो लोग क्या जाने सब्र क्या होता है जिनको सब कुछ मिला है फिर भी करते हैं शिकायत सब्र उस बच्चे से पूछे जो यतीम है भूखे से पूछे जो दिनो से भूखा सोता है  कड़ी मेहनत के बाद ना मिले पूरी मजदूर सालों से बीमार है और दर्द ने बेहाल किया है दिल से चाहा है किसी को मुकम्मल ना हो सका वो लोग क्या जाने सब्र क्या होता है जिनको सब कुछ मिला Sofiya
सब्र की बात करते हैं मुझसे वो क्या जाने सब्र क्या होता है? बिना मिले, बिना छुए,  बिना मुकम्मल पाए, चाहा है मैंने, निभाते हैं साथ पर पास नहीं सोचो तो जरा आंसू कितने छुपते हैं उसके दर्द को महसूस करते है, दर्द मुझे भी होता है ना कहना मुझसे सब्र कर तकलीफ़ होती है फिर भी मुस्कुराते रहते हैं Sofiya
 मोहब्बत भी तो है मौसम की तरह कभी रंगो भरी, खुशबू महकाए  दिल में तितलियां घूमे, जैसी खुशियाँ बहार हर जगह बारिश बन के रूह को भीगोये हवा के झोंके दिल को छू जाये पतझड़ का मौसम जैसा टूटा दिल ज़मीन पर बिखरा दे  सर्द रातों में यादें जगाएं मोहब्बत भी तो है मौसम की तरह Sofiya
 मौसम बदलता है, जिंदगी गुजरती रहती है, हर मौसम का अपना ही अंदाज़ है कभी खुशियों की बहार है, ख्वाबों की लड़िया और उम्मीद की रोशनी कभी घमो के बादल सी बरसात है, सर्द रात सब्र सिखाती, कभी धूप है कभी छाव जिंदगी हर पल मौसम है इस मौसम से प्यार है जो कहानी लिखती जाए नया मौसम, नया पैगाम Sofiya
 मौसम का मिजाज बदलता रहता है ये फ़ितरती है, इंसान का मिजाज भी अब मौसमी है ये दिल का बदलना है, कभी ख़ुशनुमा बहार है, हंसी और खुशियां बांटते हैं कभी छोटी सी बात पे गर्म हवाओ की दुरी, कभी बादलों की छांव और बूंद बूंद बरसे मोहब्बत थंड हवा चलते ही अजनबी बन जाते कल जो अपने थे मौसम से ज्यादा इंसान बदलता है Sofiya
 **Life as seasons** Hoping and dreaming  innocently walking the little steps, with the colourful spring, the passion and confidence brings the bright summer, open clear sky to fly, burning and melting,  shaping through the energy, the sharp rays inclining towards maturity  slow down the sprint with the wisdom and knowledge, comes the autumn to push towards the ground pause a little and reflect for  the healing and the memories in the winter to be peace  the seasons whispering life to keep growing with the beauty of changes  Sofiya❤️
  अभी तो बहार है जिंदगी, ख्वाबों की है लड़ियाँ, छोटे छोटे कदमों से यूं चलना है आगे कुछ राहें ऐसी जिन में फूलों से भरी खुशियाँ, कुछ ज़ख्म कांटो से लगे घिरते संभलते तराशे नई राहे अभी तो बहार है जिंदगी Sofiya
  शायद हमारा मिलना तय था एक-दूसरे के लिए अजनबी थे, कहीं लिखा था कि हम एक दिन मिलेंगे हमारी दो अलग कहानियाँ,  जुडने थे वो अँधेखे धागे के सिरे शायद अभी भी कुछ सीखना बाकी था उलझनें सुलझानी थीं, कुछ बर्दाश्त, कुछ गलतिया दर्द के लिए मरहम ज़रूरी था, साथ चलेंगे कभी एक कहानी बन कर शायद हमारा मिलना तय था Sofiya