आज आसमान भी दर्द में है
गम के बादल जो मेरे सीने में थे
वो आसमान ने अपने पास ले लिये
मानो जैसे मुझसे कह रहा हो
मैं हूं ना तेरा दर्द बाँटने
तू अकेली नहीं, हूं मैं तेरे साथ
कह रहा है तेरा दर्द मेरा दर्द
तन्हा नहीं तू, खड़ा हूँ साथ तेरे
ये श्याह बदल बता रहे हैं,
बिना शोर खामोशी से मेरे दर्द का अहसास हो रहा है
आज आसमान भी दर्द में हैSofiya
Comments
Post a Comment